Bokaro News : फुसरो में निकाली गयी निसान यात्रा

Bokaro News : श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्याम मित्र मंडल द्वारा निसान यात्रा निकाली गयी.

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर शुक्रवार को श्याम मित्र मंडल द्वारा निसान यात्रा निकाली गयी. अग्रेसन भवन फुसरो से निकली इस यात्रा में 501 निसान के साथ बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. बाबा का जयकार लगाते और भक्ति गीतों पर झूमते हुए फुसरो बाजार, रानीबाग, रहीमंगज, पुराना बीडीओ ऑफिस होते हुए करगली बाजार स्थित श्री शिव नारायण मंदिर पहुंचे. भगवान राधा-कृष्णा सहित भगवान अग्रेसन की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही. स्थानीय भजन गायकों ने आयो फागनियो ले के हाथ में निसान…, दर्जी सील दे निसान…, लहरे निसान फुसरो में…, लेके हाथों में निसान…, रंग ले के खेलते गुलाल ले के खेलते… आदि भक्ति गीत प्रस्तुत किये. जगह-जगह सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. कई समाजसेवियों द्वारा पानी, शर्बत, चॉकलेट आदि का वितरण किया गया. देर शाम करगली बाजार स्थित श्री शिवनारायण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ. जहां श्याम महोत्सव पर अखंड ज्योति, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. इसमें गायक ऋचा सिंह, तरुण कुमार व रूपेश कुमार द्वारा भजन गीत प्रस्तुत किया गया. मौके पर ललित अग्रवाल, नवीन गोयल, पिंकी गोयल, संदीप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, ओम अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, सुरेंद्र खेमका, मनोज अग्रवाल, बंटी मित्तल, केतन अग्रवाल, पंकज मित्तल, नितिन अग्रवाल, आनंद गोयल विनोद गोयल, रिंग भवानी, शंकर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद थे.

जरीडीह बाजार में शिव जयंती महोत्सव का आयोजन

जरीडीह बाजार स्थित सेवा समर्पित ईश्वरीय गीता पाठशाला में 90वां शिव जयंती महोत्सव और झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य वक्ता अलका दीदी ने कहा कि जब मनुष्य के भीतर काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे पांच विकार प्रवेश करते हैं, तब परमात्मा शिव सच्चे गीता ज्ञान के माध्यम से आत्मा को निर्विकार बनाते हैं. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुचिता दीदी ने किया. प्रमुख गिरिजा देवी और मुखिया कंचन देवी की विशेष उपस्थिति रही. आयोजन में किरण बहन, देवचंद भाई, रोहित भाई, आरती बहन, अंजू बहन, किरण बहन, प्रतिमा बहन व संध्या बहन का योगदान रहा.

.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >