किराना दुकान व आवास से 75 हजार नकदी और हजारों की संपत्ति की चोरी

बेरमो थाना क्षेत्र में रामनगर स्थित अनुग्रह नगर में सोमवार की देर रात चोरों ने दो किराना दुकान व एक आवास से नकदी समेत हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोर 75 हजार नकद, सोना-चांदी के जेवरात व सामान ले भागे.

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र में रामनगर स्थित अनुग्रह नगर में सोमवार की देर रात चोरों ने दो किराना दुकान व एक आवास से नकदी समेत हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोर 75 हजार नकद, सोना-चांदी के जेवरात व सामान ले भागे. मंगलवार को बेरमो थाना के एएसआइ अनूप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और भुक्तभोगियों से जानकारी ली. पीड़ित राज जनरल स्टोर के संचालक जितेंद्र तिवारी ने बताया कि देर रात दो बजे कॉलोनी के एक आवास में चोरी होने पर शोर हुआ. संदेह होने पर वे अपनी दुकान पर गये, तो देखा कि दुकान के गेट की कुंडी टूटी है और सामान बिखरा पड़ा है. चोरो गल्ले में रखा पांच हजार नकद समेत लगभग 20 हजार की सामग्री ले भागे थे. वहीं अनुग्रहनगर निवासी भुक्तभोगी जूली देवी ने बताया कि आवास में ही उनकी दुकान है. रात दो बजे वह सीसीएल से देर रात आपूर्ति होने वाले पानी को देखने बाहर निकली, तो ट्रॉली बाहर फेंकी मिली. वापस आकर देखा तो दुकान के मुख्य गेट की कुंडी टूटी थी. आवास के कमरे में रखा बक्सा, सूटकेस, ट्राॅली आदि बिखरा पड़ा था. बताया कि चोर नकद 70 हजार रुपये और हजारों रुपये मूल्य के गहने व अन्य सामान ले गये हैं. भुक्तभोगियों ने थाने में शिकायत नहीं की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >