Bokaro News : कांग्रेस नेत्री के आवास में ताला तोड़कर चोरी

Bokaro News : कांग्रेस नेत्री बेटी के यहां गयी है दिल्ली, पति गये थे सेक्टर 4 में भाई के यहां खाना खाने

Bokaro News : बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन डी (आवास संख्या 595) स्थित कांग्रेस नेत्री रीता सिंह (झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष) के बंद आवास को रविवार की शाम को चोरों ने निशाना बनाया. ताला तोड़कर जेवरात सहित नगदी लेकर चंपत हो गये. रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे घटी घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जानकारी ली. फिलहाल चोरी गये जेवरात और नकदी की जानकारी ली जा रही है. जानकारी के अनुसार रीता सिंह दिल्ली स्थित अपनी पुत्री के यहां गई हुई है, जबकि पति उपेंद्र सिंह रोजाना की तरह सेक्टर 4 में रहने वाले अपने भाई के यहां शाम को 7:15 बजे के आसपास खाना खाने गये थे. रात 8:45 बजे के आसपास घर वापस लौटने पर मुख्य दरवाजा पर लगे ताला को टूटा पाया. अंदर प्रवेश करने पर आलमीरा का लॉक टूटा था. सारे सामान बिखरे पड़े थे. एक घंटे के अंदर चोरों ने घर में उथल-पुथल मचा दिया. फिलहाल श्री सिंह अपनी पत्नी रीता सिंह से आलमीरा में रखे जेवरात व नगदी के बारे में जानकारी ले रहे थे, ताकि प्राथमिकी की दर्ज करायी जा सके. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. कोट चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गयी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है. चोर को जल्दी पकड़ लिया जायेगा. – आलोक रंजन, सीटी डीएसपी, बोकारो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >