घर का ताला तोड़कर हुई 10 लाख की चोरी

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और 10 लाख रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संवाददाता, बोकारो बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर (आर्य बिहार गली) के विकास कुमार के आवास में शनिवार की देर शाम चोरी की घटना हुई. आवासधारी विकास ने बालीडीह थाना में इसकी लिखित शिकायत की. विकास ने बताया कि नौ जुलाई को बिहार के जहानाबाद स्थित अपने पैतृक घर गए थे. 11 जुलाई को जब वे वापस अपने बालीडीह थाना क्षेत्र के घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाने पर कमरे में रखी अलमारी खुली मिली. सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद सहित शादी के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे. चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है. पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए नकद और जेवरात की बरामदगी के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इधर, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. घटना को अंजाम देने वाले चोर जल्द ही गिरफ्तार होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >