महिला ने फांसी लगा कर दी जान

महिला ने फांसी लगा कर दी जान

ललपनिया. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधी पंचायत के करमटिया टोला निवासी सुधीर मुर्मू की पत्नी सुनीता देवी (25 वर्ष) ने बुधवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका शव चिडुवा नदी के किनारे एक पेड़ से लटका मिला. थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मृतका की एक बेटी भी है. सुधीर मुर्मू ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह पांच बजे तक घर में ही थी. जानकारी अनुसार मृतका के ससुर को अबुआ आवास मिला था. वह आवास देने की मांग ससुर से कर रही थी. ससुर ने मना कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >