बैंक से सीएसपी संचालक के 2.44 लाख ले उड़े उचक्के

बैंक से सीएसपी संचालक के 2.44 लाख ले उड़े उचक्के

फुसरो. बीओआइ बेरमो शाखा परिसर से सोमवार को सीएसपी संचालक नावाडीह निवासी अनिल कुमार गुप्ता के 2.44 लाख रुपये लेकर उचक्के फरार हो गये. श्री गुप्ता ने बताया कि वह मकोली में सीएसपी चलाता है. बैंक पैसे जमा करने आया था. रुपये से भरा बैग बैंक परिसर के केबिन में कुर्सी पर रख कर काम में व्यस्त हो गया. तभी उचक्के बैग लेकर भाग गये. सूचना मिलने पर बेरमो थाना की पुलिस पहुंची. बैंक मैनेजर से जानकारी ली. बैंक में लगे कैमरे के फुटेज की जांच की तो एक व्यक्ति कुर्सी पर रखा बैग उठा कर जाते दिख रहा है. बैंक के बाहर पहले से मोटरसाइकिल में बैठे युवक के साथ वह भाग निकला. सभी आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जुटी है. थाना प्रभारी रोहित सिंह ने कहा कि शीघ्र ही इस घटना का पर्दाफाश किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >