आंबेडकर नगर में प्रतिमा को कराया गया नगर भ्रमण

आंबेडकर नगर में प्रतिमा को कराया गया नगर भ्रमण

फुसरो. फुसरो की आंबेडकर कॉलोनी (भोला नगर) स्थित हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय श्री श्री मारुति नंदन महायज्ञ सह हनुमत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मंगलवार को कई अनुष्ठान हुए. गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा काे नगर भ्रमण कराया गया. इसके लिए निकली शोभा यात्रा निकली. इस दौरान जय माता दी, जय हनुमान, जय श्री राम के नारे गूंजे. यज्ञ में आचार्य हरिशरणम कुटीर बी देवघर से आये पंडित हीरा लाल शास्त्री एवं बतौर सहयोगी विकास कुमार शास्त्री, रवींद्र कुमार शास्त्री, सूरज कुमार पांडेय व अरविंद शास्त्री के द्वारा अनुष्ठान कराये गये. कमेटी के अध्यक्ष उमेश रवि व रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर रविदास ने बताया कि 17 अप्रैल को वेदी पूजन, प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व दरिद्र नारायण भोज होगा. मौके पर भाजपा नेता शिवलाल रवि, बाबूचंद रवि आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >