Bokaro News : श्याम भक्तों ने फुसरो में निकाली निसान यात्रा

Bokaro News : फुसरो में श्याम भक्तों ने निसान यात्रा निकाली.

फुसरो, ग्यारस (एकादशी) के अवसर पर बुधवार को फुसरो में श्याम भक्तों ने निसान यात्रा निकाली. अग्रसेन स्मृति भवन में श्याम बाबा की मंगल आरती के बाद श्रद्धालु हाथों में निसान लेकर उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा पर निकले. फुसरो बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस होते हुए करगली बाजार स्थित श्री शिव नारायण श्याम मंदिर पहुंचे और श्याम बाबा को निसान अर्पित किया. यहां पुजारी संतोष दीक्षित ने पूजा करायी. युवाओं और बच्चों ने भी निसान यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया. मौके पर नेमीचंद गोयल, ललित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, मुकेश शर्मा, राजू खेमका, गजानंद अग्रवाल, प्रदीप कनोडिया, नवीन गोयल, श्याम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, ममराज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, केतन अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >