Bokaro News : फुसरो नप अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष की सीट पहली बार एससी महिला के लिए आरक्षित की गयी है.

फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष की सीट पहली बार अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित की गयी है. इससे कई संभावित उम्मीदवारों के मंसूबे पर पानी फिर गया. अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, आजसू, जेएलकेएम सहित अन्य दलों से जुड़े कई चर्चित चेहरों ने दावेदारी ठोक रखी थी. अब ऐसे लोग मायूस हैं. मालूम हो कि वर्ष 2008 में हुए पहले चुनाव में यह सीट अनारक्षित अन्य थी. वर्ष 2013 में हुए दूसरे टर्म के चुनाव में एससी अन्य आरक्षित और वर्ष 2018 में हुए तीसरे टर्म के चुनाव में अनारक्षित अन्य थी. इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद वर्तमान के कई पार्षदों ने खुलकर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से करना शुरू कर दिया है. अध्यक्ष सीट सामान्य अन्य या महिला के लिए आरक्षित रहने पर 20 से 30 उम्मीदवार के रहने की संभावना थी. अब यह संख्या दस के आसपास रहने की संभावना है. इस बार फुसरो नप के उपाध्यक्ष पद का भी चुनाव जनता की वोट से नहीं होना है. इसलिए पार्षद बनने के बाद कई लोग उपाध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी कर सकते हैं.

इन जातियों की महिलाएं लड़ सकती हैं अध्यक्ष का चुनाव

एससी महिला के लिए आरक्षित होने से अध्यक्ष पद पर कई जातियों की महिलाएं चुनाव लड सकती हैं. इसमें रविदास, दिगार, बाउरी, भोगता, धोबी, चौपाल, भुईयां, चमार, मोची, बांतर, डावगर, दुसाध धारी, धरही, कंजर, कुररियार, लालबेगी, मूशहर, नट, पान, स्वासी, पासी, रजवार, तुरी, डॉम, धनगद, घांसी, हलालखोर, हरि, मेहतर, भंगी, कंजर, कुररियार, पासी आदि शामिल हैं.

65 बूथों में 20 बूथ अतिसंवेदनशील बूथ

फुसरो नप चुनाव को लेकर 28 वार्ड के लिए 64 बूथ बनाये गये हैं. इसमें से 20 अतिसंवेदनशील, 35 संवेदनशील और 10 सामान्य हैं. अतिसंवेदनशील बूथों में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे. संवेदनशील व सामान्य बूथों में भी सुरक्षा का इंतजाम होंगे.

इस बार बैलेट से होगा चुनाव

इस बार फुसरो नप का चुनाव इवीएम की जगह बैलेट पेपर से करवाया जायेगा. जबकि इससे पूर्व के तीनाें चुनाव इवीएम से कराया गया था. जबकि बैलेट से चुनाव कराने को लेकर भाजपा की ओर से विरोध जताया गया है.

विधानसभा चुनाव के वोटर लिस्ट के आधार पर होगा चुनाव

विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट के आधार पर फुसरो नगर परिषद का चुनाव होगा. एक अक्टूबर 2024 की मतदाता सूची में शामिल मतदाता ही फुसरो नप चुनाव में मतदान कर सकेंगे. नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा नहीं जायेगा. विखंडीकरण के कार्य में सिर्फ सूची की गड़बड़ियों का सुधार हुआ है.

एक नजर में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र

कुल वार्ड : 28

कुल आबादी : 90,219

कुल वोटर : 66,509

मतदान केंद्र : 65

कौन वार्ड हैं आरक्षित और अनारक्षित

वार्ड संख्या : 1 अनारक्षित महिलावार्ड संख्या : 2 अनारक्षित अन्यवार्ड संख्या : 3 अनुसूचित जनजाति अन्यवार्ड संख्या : 4 अनुसूचित जनजाति महिलावार्ड संख्या : 5 अनारक्षित अन्यवार्ड संख्या : 6 अनुसूचित जाति अन्यवार्ड संख्या : 7 अनारक्षित अन्यवार्ड संख्या : 8 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 अन्यवार्ड संख्या : 9 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 अन्यवार्ड संख्या : 10 अनारक्षित अन्यवार्ड संख्या : 11 अनारक्षित महिलावार्ड संख्या : 12 अनुसूचित जाति महिलावार्ड संख्या : 13 अनारक्षित महिलावार्ड संख्या : 14 अनारक्षित अन्यवार्ड संख्या : 15 अनारक्षित अन्यवार्ड संख्या : 16 अनारक्षित महिलावार्ड संख्या : 17 पिछड़ा वर्ग-2 महिलावार्ड संख्या : 18 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 महिलावार्ड संख्या : 19 अनुसूचित जाति अन्यवार्ड संख्या : 20 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 महिलावार्ड संख्या : 21 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 महिलावार्ड संख्या : 22 पिछड़ा वर्ग-2 अन्यवार्ड संख्या : 23 अनारक्षित अन्यवार्ड संख्या : 24 अनुसूचित जाति महिलावार्ड संख्या : 25 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 अन्यवार्ड संख्या : 26 अनारक्षित महिलावार्ड संख्या : 27 अनारक्षित महिलावार्ड संख्या : 28 अनारक्षित महिला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >