Bokaro News : पाइप फटा, कई घरों और खेतों में घुसी छाई

Bokaro News : बोकारो थर्मल में ऐश पाइप फटने से कई घरों व खेतों में छाई जमा हो गयी.

बोकारो थर्मल पावर प्लांट से नूरी नगर स्थित डीवीसी ऐश पौंड जाने वाला तीन नंबर पाइप शुक्रवार की देर रात को फट गया और कई घरों व खेतों में छाई जमा हो गयी. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. पाइप बाजारटांड़ स्थित भुनेश्वर प्रसाद साव के घर के समीप फटा. अनिल ठाकुर के घर के सभी कमरों, बरामदे और नाली में लगभग एक फीट तक छाई जमा हो गयी. परिवार के लोग रात में उठे तो इसका पता चला. डीवीसी ऐश लाइन का रखरखाव करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर संजय गिरि को सूचना दी. रात में ही परिवार के लोग छाई की सफाई में लग गये. गणेश साव के गैराज और खेत में भी छाई भर गयी है. खेत में सब्जी की फसल बरबाद हो गयी. जरवा बस्ती निवासी भाकपा नेता राज किशोर प्रसाद के घर व बागान में भी छाई भर गयी है. जरवा बस्ती के मेन रोड सहित नाली में भी छाई भर गयी.

कंपनी ने करायी सफाई

शनिवार को कंपनी के प्रबंधक जसीम अंसारी सहित सोनू उमर, संजय गिरि, अनिल सिंह सहित अन्य कामगार बाजारटांड़ और जरवा बस्ती पहुंचे. कई के घरों और खेतों में जमा छाई की सफाई मजदूरों से करायी. विभागीय प्रबंधक ने कहा कि रात्रि में पाइप के फटने से इस प्रकार की समस्या हुई. सूचना मिलते ही फटे पाइप से छाई के बहाव को बंद कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >