Bokaro News : कथारा में निकाली गयी प्रभात फेरी

Bokaro News : कथारा में प्रकाश पर्व काे लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी.

खालसा पंथ के संस्थापक और सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पांच जनवरी को कथारा गुरुद्वारा में मनाया जायेगा. इसकाे लेकर शुक्रवार को कथारा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के तत्वाधान में गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी और नगर कीर्तन निकाली गयी. इसमें बेरमो कोयलांचल के आठ गुरुद्वारा से जुड़े हजारों लोग शामिल हुए. प्रभात फेरी कथारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से निकली और जीएम कार्यालय स्थित क्षेत्रीय ग्राउंड पहुंची. इसके बाद वापस गुरुद्वारा सभागार पहुंची.

निर्वेर खालसा दल ने दिखाये करतब

प्रभात फेरी के दौरान कथारा मुख्य चौक में धनबाद से आये निर्वेर खालसा दल द्वारा एक से बढ़ कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये गये. मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

मौके पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के अलावा अशोक कुमार, नीरज कुमार कसेरा के अलावा कथारा गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, सचिव गुरुप्रीत सिंह, बाबा महेंद्र सिंह, जारंगडीह के शर्दुल सिंह, संडे बाजार के गुरुमीत सिंह, अमृत पाल सिंह, कमल सिंह, जवाहर नगर के राणा सिंह, करगली के लाल सिंह, जरीडीह बाजार के लोचन सिंह, बोकारो थर्मल के मजिंदर सिंह, बक्शी सिंह, धर्म सिंह, गोमिया के इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे. आयोजन में कथारा गुरु सिंह सभा प्रबंध कमेटी के सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, सूचा सिंह, पवन भाटिया, अमनदीप सिंह, सरजीत सिंह, करम सिंह, परमजीत सिंह, बलजीत सिंह, मनोज सिंह, छोटू, चरणजीत सिंह, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >