मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने डीसी को दिये जांच के निर्देश

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मंत्री को ज्ञापन सौंप लगायी गुहार

गोमिया प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाएं रविवार को गोमिया स्थित झामुमो कार्यालय में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिली और ज्ञापन सौंपा. मंत्री श्री प्रसाद ने आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त को तत्काल जांच का आदेश दिया है. मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि गोमिया के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से सेविकाएं 50 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रखंड कार्यालय स्थित सीडीपीओ कार्यालय आती हैं. ऐसे में परिवार के सदस्य का सहयोग लेना स्वाभाविक है. सेविकाओं के हित में जारी इस फरमान की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. सेविकाओं द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि सीडीपीओ कार्यालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि सेविकाएं कार्यालय में अपने पति या परिवार के किसी सदस्य को साथ न लाएं. सेविकाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें एक ही कार्य के लिए कई बार कार्यालय बुलाया जाता है, जिससे उनका समय, ऊर्जा और आर्थिक संसाधन प्रभावित होते हैं. विशेष रूप से दूर-दराज और नक्सल प्रभावित इलाकों से आने वाली सेविकाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मंत्री श्री प्रसाद ने मौके पर ही डीसी से बात की और मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये. मंत्री ने सेविकाओं को भरोसा दिलाया गया है कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >