पानी पीने के बहाने महिला का चेन झपट कर भागे उचक्के

पानी पीने के बहाने महिला का चेन झपट कर भागे उचक्के

ललपनिया. युवक ने महिला से पीने का पानी मांगा और गले से सोने का चेन झपट कर भाग गया. गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल गांव निवासी नारायण प्रजापति की बहू अंजु कुमारी के साथ यह घटना शुक्रवार सुबह आठ बजे हुई. दो युवक बाइक से आवास के पास आये. एक युवक बाइक पर बैठा रहा तथा दूसरे युवक ने दरवाजा खटखटाया. महिला ने दरवाजा खोला तो युवक ने पीने के लिए पानी मांगा. महिला गिलास में पानी लेकर आयी. युवक ने पानी पीया और गिलास जमीन पर रख दिया. महिला जैसे ही गिलास उठाने के लिए झुकी, युवक ने गले से सोने की चेन झपट लिया और बाहर बाइक में खड़े साथी के साथ भाग गया. पांच मिनट बाद श्री प्रजापति घर आये तो बहू ने आपबीती बतायी. बाद में महिला ने गोमिया थाना में आवेदन दिया. मालूम हो कि 10 अप्रैल को दो युवकों ने स्वांग वन की आवासीय काॅलोनी में गहने की सफाई के बहाने एक महिला का मंगलसूत्र और झुमके उड़ा लिये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >