Bokaro News : मेयर ने कहा-चास को पहले की तरह स्वच्छ बनायेंगे

Bokaro News : चास नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक हुई.

चास नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को मेयर भोलू पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सभी पार्षद , निगम के पदाधिकारी और एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल हुए. पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी. पेयजल, पाइपलाइन विस्तार, लाइट, सफाई और सड़क व नाली के मुद्दे छाये रहे. चल रही योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. निर्णय लिया गया कि सफाई कर्मियों को संबंधित वार्ड पार्षदों के अधीन रखा जायेगा. सफाई से संबंधित एजेंसी चास इनवायरो लिमिटेड को अपेक्षित कार्य निष्पादन नहीं किये जाने के कारण ब्लैकलिस्टेड करने का निर्देश दिया गया. छोटी और संकरी गलियों की सफाई के लिए सभी पार्षदों द्वारा ठेला क्रय करने का प्रस्ताव रखा गया. मेयर ने कहा कि पार्षदों द्वारा रखी गयी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों को निर्देश दिया गया है. युद्धस्तर पर कार्य कर चास को पहले की तरह स्वच्छ और सुंदर बनाया जायेगा. नयी सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने का निर्देश भी दिया गया है.

नियमित पेयजल आपूर्ति का निर्देश

चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज वन से क्षेत्र में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति पर भी चर्चा हुई और इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक कदम उठाने पर सहमति बनी. गर्मी के मौसम को देखते हुए जूडको व जुस्को को दस दिनों के भीतर नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही फेज वन के संचालन का प्रभार लेने तथा पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित एजेंसियों को दिशा-निर्देश दिये गये. संबंधित एजेंसी को सभी वार्डों में खराब लाइटों की मरम्मत व नयी लाइट लगाने का कार्य युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डिप्टी मेयर पूजा कुमारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >