Bokaro News : सुरक्षा और विकास के मोर्चे पर हेमंत सरकार विफल : आरती सिंह

Bokaro News : बेरमो में बंदूक फैक्ट्री पकड़े जाने पर जतायी चिंता

Bokaro News : फुसरो. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह गिरिडीह में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में वक्ता के रूप में शामिल होने जाने के दौरान फुसरो में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह के आवास पर रुकीं. इस दौरान शनिवार को पत्रकार वार्ता में आरती सिंह ने राज्य की कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दों पर सरकार पर हमला बोला. बेरमो में हाल ही में पकड़ी गई अवैध बंदूक फैक्ट्री का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना पूरे झारखंड की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है. उन्होंने उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि झारखंड के मुखिया होने के नाते वे इस संवेदनशील मामले का त्वरित निराकरण करें और दोषियों को गिरफ्तार करें. राज्य सरकार की योजनाओं पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने से पहले बेरोजगारी भत्ता और महिला सशक्तीकरण के बड़े-बड़े वादे किये थे, जो अब वादाखिलाफी में बदल चुके हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार मंईयां सम्मान योजना का ढोल पीट रही है, तो दूसरी तरफ राज्य में बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार, अपहरण और हत्या जैसी घटनाएं आम हो गयी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है. कहा कि झारखंड की जनता पानी, बिजली और मुआवजे जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है. भाजपा कार्यकर्ता सोयी हुई सरकार को जगाने व उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. मौके पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के पूर्व मंत्री काजल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पार्षद रश्मि सिंह व सरोजिनी दुबे सहित रेणु देवी, नीतू देवी, सरिता देवी, शकुंतला देवी, अल्पना चक्रवर्ती, चीकू सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >