Bokaro News : बोकारो जिला की सबसे कम उम्र की मुखिया तीन दिनों से लापता

Bokaro News : पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी (26 वर्ष) दो अक्टूबर से लापता हैं.

ललपनिया, गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी (26 वर्ष) दो अक्टूबर से लापता हैं. परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया है. उनके पति ने गोमिया थाना में इस संबंध में आवेदन दिया है.

2022 के चुनाव में जीती थीं सपना कुमारी

जानकारी के अनुसार सपना कुमारी दो अक्टूबर की दोपहर घर से किसी कार्यक्रम को लेकर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटी. उनका मोबाइल भी घर में ही है. इधर, पुलिस उनकी खोज में जुटी है. सपना कुमारी बोकारो जिला की सबसे कम उम्र की मुखिया हैं. वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में जीती थीं. उनकी पहचान कर्मठ और सक्रिय पंचायत प्रतिनिधि के रूप में रही हैं. उनका दो साल का एक बेटा भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >