Bokaro News : ढाई साल पहले बना आरसीसी नाला हो गया बेकार

Bokaro News : कमलडीह में 98 लाख रुपये से बना आरसीसी नाला बेकार हो गया है.

चास नगर निगम के वार्ड 31 अंतर्गत कमलडीह में 98 लाख रुपये से बना आरसीसी नाला बेकार हो गया है. बबलू दास के घर से जेल मोड़ तक लगभग 1300 मीटर लंबा यह नाला लगभग ढाई साल पहले बना था. नाला दर्जनों जगह टूट कर धंस गया है. स्थानीय लोगों ने निगम कार्यालय में आवेदन देकर निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों पर करवाई करने की मांग की.

स्थानीय धर्मेंद्र महथा, त्रिवेणी महथा, मिथुन महथा, गौरीनाथ रजवार, बबलू महथा, सुबोध महथा, पंकज महथा, विजय कुमार, निशांत कुमार, सुबल महथा, विक्की महथा, मिथिलेश आदि ने कहा कि नाला बनने के कुछ महीना के बाद से धंसने लगा था. अब स्थिति ऐसी हो गयी है कि नाला से पानी का निकासी होता ही नहीं है. रात में कई बार लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. नाला धंसने से सड़क पर जल जमाव हो जाता है. इससे बहुत परेशानी होती है. अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा.

लोगों ने कहा कि नाला का इतनी जल्दी दर्जनों जगह टूट कर धंस जाना घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और तकनीकी खामियों को दर्शाता है. स्थानीय पार्षद सुमन राय ने कहा कि निजी लाभ के लिए ठेकेदार गलत ढंग से कार्य कर चले जाते हैं. इसमें संबंधित अधिकारियों का भी मिलीभगत होती है.

प्रशासक राज में निगम के भारी लूट हुई है : मेयर

चास के मेयर भोलू पासवान ने कहा कि स्थानीय लोगों से नाला के हाल की सूचना मिली है. प्रशासक राज में निगम के भारी लूट हुई है. गलत तरीके से कार्य कर राशि की निकासी की गयी है. इस योजना में भी मिलीभगत से गलत कार्य कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है. निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. जरूरत पड़ने पर संवेदक को ब्लैक लिस्ट भी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >