Bokaro News : कंपनी ने सिर्फ पैसा लिया, काम नहीं किया : मेयर

Bokaro News : कचरा उठाव में लापरवाही पर एक्शन, थ्री आर कंपनी होगी ब्लैकलिस्ट

Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. चास नगर निगम में कचरा उठाव कार्य में लापरवाही बरतने वाली थ्री आर कंपनी पर गाज गिरनी तय है. महापौर भोलू पासवान ने स्पष्ट कहा है कि कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जायेगा और सफाई व्यवस्था फिर से निगम अपने स्तर पर संभालेगा. गुरुवार को निगम में आयोजित बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की गयी. बैठक में महापौर, उपमहापौर पूजा कुमारी समेत पार्षदगण मौजूद रहे. सभी वार्डों में साफ-सफाई को दुरुस्त करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिये गये. महापौर और उपमहापौर ने अधिकारियों से सभी वार्डाें में नियमित झाड़ू लगवाने एवं साफ-सफाई कराने को कहा. विशेष रूप से कॉमर्शियल जोन में दो पाली में सफाई कराने की बात कही. सभी वार्डों में फॉगिंग करने के लिए रोस्टर तैयार किया गया, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. इस दौरान सभी सफाईकर्मियों को सुचारू रूप से कार्य करने के निर्देश दिये गये. महापौर भोलू पासवान ने कहा कि थ्री आर कंपनी ने निगम से सिर्फ पैसा लिया, लेकिन जमीन पर काम नहीं किया. इससे साफ है कि सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है. अब ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि इसलिए सर्वसम्मति से इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया गया है. अब सफाई कार्य पूर्व की तरह निगम के सफाईकर्मी ही करेंगे. बताया कि कंपनी को उपलब्ध कराये गये सभी वाहनों को नगर निगम द्वारा वापस ले लिया गया है. उपमहापौर पूजा कुमारी ने भी सभी वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में सफाई के नोडल पदाधिकारी मेघनाथ चौधरी व ललित नीलम लकड़ा समेत कई निगम कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >