Bokaro News : कथारा के स्टॉक में दो महीने से जल रहा कोयला

Bokaro News : सीसीएल कथारा वाशरी के कोयला स्टॉक में दो महीने से आग लगी हुई है.

कथारा, सीसीएल कथारा वाशरी के कोयला स्टॉक में दो महीने से आग लगी हुई है. प्रबंधन के प्रयास के बावजूद इस पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है. आग की लपटें तेजी से बढ़ रही हैं. स्टॉक में आग लगने से सीसीएल को भारी आर्थिक क्षति हो रही है. यहां लगभग चार लाख टन कोयला जमा है. स्टॉक पर लगी आग बुझाने में लगे कर्मियों ने बताया कि कथारा वाशरी के पास अपनी कोई मशीन नहीं है. पहली और दूसरी पाली में मुश्किल से दो-तीन वाटर टैंकर पानी मिल पाता है, जो काफी कम है. आग बुझाने का काम रात्रि पाली में बंद ही रहता है. कथारा वाशरी प्रबंधन द्वारा स्टॉक के चारों तरफ आग बुझाने के लिए पूर्व से पानी का पाइप बिछाया गया है, लेकिन इसमें पानी का प्रेशर काफी कम है. पीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि आग बुझाने के कार्य में वाटर टैंकर, डंपर की संख्या बढ़ाने के लिए कथारा कोलियरी प्रबंधन से आग्रह किया जा रहा है. मशीनों की संख्या बढ़ते ही आग पर काबू पा लिया जायेगा.

2.2 टन अवैध कोयला जब्त

फुसरो. सीआइएसएफ ने सीसीएल बीएंडके एरिया के कांटाघर संख्या चार और कोल डंप नंबर तीन एरिया में मंगलवार को छापामारी कर 2.2 टन अवैध कोयला जब्त कर सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया. मौके पर सहायक कमांडेंट केवीए श्रीधर, निरीक्षक एके सिंह, एसआर टोप्पो, संतोष कुमार तिवारी, आरक्षक अतुल कुमार, सुदामा प्रसाद, क्यूआरटी व अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >