Bokaro News :सेवानिवृत्ति के बाद आने वाले संभावित परिवर्तन की दी गयी जानकारी

Bokaro News : बीएसएल : एक नये सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन

Bokaro News : बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक नये सफर की शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकता व सेवानिवृत्ति उपरांत जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के लिए आयोजन हुआ. वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन – अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने स्वागत किया. नई मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अनुपम शी ने वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी. नगर प्रशासन विभाग के कनीय प्रबंधक प्रणव कुमार बिद्रोही ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में जानकारी साझा की. डॉ जया लक्ष्मी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) व योग गुरु केबी मिश्रा ने सेवानिवृत्ति उपरांत स्वास्थ्य प्रबंधन व स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक परितोष कुमार व प्रबंधक भानु गोपाल की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए धन निवेश के विकल्प व बैंकिंग सुविधाओं के बारे में सुझाव दिया. एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधक अभय कुमार सिंह ने एनपीएस एग्जिट प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की. अनीता झा (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. कार्यक्रम का समापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >