नदी में कूद गयी युवती का शव 52 घंटे बाद बरामद

नदी में कूद गयी युवती का शव 52 घंटे बाद बरामद

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो स्थित हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में कूदने वाली युवती का शव 52 घंटे बाद शनिवार को बालीडीह ओपी क्षेत्र में मानगो तांतरी-भंडारीदह में बने नये पुल के पास मिला. मृतका 29 वर्षीय श्वेता कुमारी चास के कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी अजय बरनवाल की पुत्री है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है. मालूम हो कि गुरुवार की दोपहर युवती ने नदी में छलांग लगा दी थी. घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो थाना की पुलिस पहुंची और नदी में खोजबीन कराया. शुक्रवार को दस सदस्यीय गोताखोर की टीम ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. शनिवार को गोताखोरों ने फिर खोजबीन शुरू की तो शव मिला. मृतका के पिता अजय बरनवाल ने बताया था कि दो बहनों व एक भाई में श्वेता सबसे छोटी थी. गुरुवार को पूरे परिवार एक साथ पास के साईं मंदिर के लिए निकल रहे थे. श्वेता ने स्कूटी से अकेले जाने की कही और वह मंदिर नहीं जाकर फुसरो पहुंच गयी. गोताखोरों की टीम में नूर अहमद, समद अंसारी, विकास कुमार, हैदर अंसारी, जिब्राइल अली, अनिल रविदास, जलाल अंसारी, शाहिद अंसारी, मुकेश नायक आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >