Bokaro News : एसडीओ के साथ नहीं हो सकी अवार्डी मजदूरों की वार्ता

Bokaro News : स्वांग के अवार्डी मजदूरों की वार्ता मंगलवार को बेरमो एसडीओ के साथ नहीं हो सकी.

तेनुघाट. सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग के अवार्डी मजदूर एक बार फिर मंगलवार को बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ के पास नौकरी की फरियाद को लेकर पहुंचे. किसी कारणवश कार्यालय में एसडीओ के नहीं रहने पर मजदूरों को अगले मंगलवार को बुलाया गया है. मजदूर नेता मुमताज आलम ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन के निर्देशानुसार अभी तक 20 मजदूरों ने अपने पहचान संबंधित कागजात सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में जमा करा दिया है. यदि इस बार प्रबंधन द्वारा अवॉर्डी मजदूरों को छला गया तो अगला आंदोलन विस्फोटक होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >