Bokaro News : ओएनजीसी के अधिकारियों और रैयतों के बीच हुई वार्ता

Bokaro News : गोमिया प्रखंड मुख्यालय में अगली बैठक 19 को

Bokaro News : गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को बेरमो अनुमंडल के एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ की उपस्थिति में ओएनजीसी से संबंधित रैयतों और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई. इस दौरान समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पुन: अगली बैठक 19 सितंबर को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में किये जाने पर सहमति बनी. बैठक में विस्थापितों को काफी आक्रोशित देख एसडीएम श्री मछुआ ने कहा कि आप शांति बनाए रखें, आपकी जो भी समस्या है, उसका विभाग समाधान करने को तत्पर है. कहा कि अगली बैठक में परियोजना के अधिकृत संवेदक रहें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें की कितने विस्थापितों और कितने बाहर के लोगों को नौकरी दी गयी है. साथ ही जमीन के एवज में नियोजन दिया गया है की नहीं. बैठक में सीओ आफताब आलम, बीडीओ महादेव कुमार महतो, गोमिया के थाना प्रभारी रवि कुमार के अलावा ओएनजीसी के अधिकारी और परियोजना के रैयत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >