बोकारो: हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर चास में भव्य जुलूस, प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश

चास के तलगडिया में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश देते हुए एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

चास: ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को चास में मुस्लिम समुदाय की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी मनायी और समाज में प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया.

जुलूस चंदाहा-बुढ़ीबिनोर से शुरू होकर बिनोद चौक, बिजुलिया जिला परिषद मार्केट होते हुए उसरडीह तक पहुंचा. जुलूस में चंदाहा, भागाबांध, डुमरदा, बिसनीबांध, उसरडीह समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोग शामिल हुए. विभिन्न इलाकों से लोग जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम में पहुंचे.

इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं. जुलूस में शामिल लोगों ने समाज में अमन, शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया.

ईद मिलादुन्नबी को लेकर चास और आसपास के इलाकों में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल रहा. बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से जुलूस भव्य नजर आया. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >