BOKARO NEWS : राज्य को संवारना है, एनडीए को सत्ता में लाना है : नेहा महतो

BOKARO NEWS : आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो ने नावाडीह में रोड शो कर डुमरी की एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में वोट करने की अपील की.

नावाडीह. आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की पत्नी नेहा महतो ने रविवार को देवी महतो इंटर कॉलेज नावाडीह से ब्लॉक मोड़ तक कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर डुमरी की एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में वोट करने की अपील की. कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार को हटा कर राज्य को संवारने के लिए एनडीए को सत्ता में लाना है. डुमरी से यशोदा देवी को विधायक बना कर रांची भेजना होगा. डुमरी विधानसभा में पिछले 20 वर्षों से सिर्फ वोट लिया गया है, क्षेत्र विकास से कोसो दूर है. आजसू को एक मौका दें. सिल्ली की तरह डुमरी भी चमकेगा. मौके पर जिप सदस्य कुमारी खुशबू, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, भाजपा नेता निर्मल महतो, दशरथ महतो, गोविंद महतो, आजसू नेता जयलाल महतो जैली, प्रदीप वर्मा, रणविजय सिंह, मिश्रीलाल महतो, परमेश्वर महतो, सुरेश महतो, दीपक कुमार महतो, विजय कुमार महतो, जगरनाथ महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >