Bokaro News : पूर्ववर्ती छात्रों ने सुख-दुख में साथ देने का लिया संकल्प

Bokaro News : बीएसएल प्लस टू सेक्टर छह उवि 1994 बैच के छात्रों का मिलन समारोह

Bokaro News : बोकारो. सेक्टर पांच स्थित आइएमए हॉल में रविवार को बीएसएल प्लस टू सेक्टर 6 उच्च विद्यालय के 1994 बैच के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का दूसरा मिलन समारोह हुआ. अध्यक्षता फौजी अशोक कुमार सिंह व संचालन लालजीत प्रसाद ने किया. पूर्ववर्ती छात्रों ने कहा : 31 वर्ष के दौरान दूसरा मिलन हो रहा है. विभिन्न पदों में रहते हुए हम सब देश की सेवा में व्यस्त हैं. हर साल एक-दूसरे से मिलने का मौका व बहाना ढूंढने की जरूरत है. बैच के जो साथी किसी कारणवश जिंदगी के जद्दोजहद से जूझ रहे हैं, उनके साथ खड़ा होने का संकल्प लेने का समय है. एक-दूसरे के सुख-दु:ख में सहयोगी बनकर खड़ा रहना है. एक कोष का निर्माण करना है, जिससे जरूरतमंद दोस्तों की मदद की जा सके. स्कूल के वक्त बिताये गये खट्टी-मिट्टी यादों को एक दूसरे के साथ साझा किया आयोजन में अंबिका कुमार (डीसी कार्यालय बोकारो)] संजीत कुमार सिन्हा, निर्भय कुमार, रवींद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, लालजीत, ज्ञान प्रकाश चौबे, अशोक कुमार, रामबचन, अंजनी कुमार, डॉ कुमुद, दीनकर शरण, आइडी, अरुण कुमार, जयंत कुमार, मणि भूषण समेत दर्जनों विद्यार्थी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >