डिनो बिली स्कूल के विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक

डिनोबिली स्कूल के विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक

चंद्रपुरा. डिनोबिली स्कूल चंद्रपुरा के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर शुक्रवार को निमियांमोड़, नेताजी मार्केट, स्टेशन रोड, चंद्रपुरा स्टेशन परिसर आदि में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने कहा कि वोट देना अधिकार है. लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर करें. नुक्कड़ नाटक में दिव्यांशु, रिशी, आदित्य, सात्विक, अभिनव, रमन, चिराग, अभिषेक, आर्यन, आरिफ, श्रृष्टि आदि ने अभिनया किया. मौके पर शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह, रोहित सिन्हा, अवध किशोर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >