Bokaro News : सेप्टिक टैंक में गिर कर छात्रा की मौत

Bokaro News : कथारा मिशन स्कूल के निकट रहने वाले रमेश कुमार शर्मा की पुत्री 12 वर्षीया राधा कुमारी की मौत घर से सटे सेप्टिक टैंक में गिरने से हो गयी.

कथारा. कथारा मिशन स्कूल के निकट रहने वाले रमेश कुमार शर्मा की पुत्री 12 वर्षीया राधा कुमारी की मौत घर से सटे सेप्टिक टैंक में गिरने से हो गयी. वह कथारा स्थित मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्रा थी. गुरुवार शाम साढ़े चार बजे स्कूल से आने के बाद घर से सटे बागान में गयी थी. शौचालय के सेप्टिक टैंक की ढलाई अचानक टूट गयी और वह नीचे गिर गयी.

गुजरात के काम करता है पिता

इधर, काफी देर बाद भी राधा घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे. बागान गये तो वहां उसकी चप्पल मिली और राधा टैंक के नीचे पड़ी थी. उसे बाहर निकाल कर कथारा क्षेत्रीय अस्पताल ले गये. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. राधा तीन बहनों में मंझली थी. एक भाई भी है. रमेश कुमार शर्मा गुजरात में काम करते हैं. शुक्रवार सुबह लगभग कथारा ओपी पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >