कोडरमा, हिंदपीढ़ी और हजारीबाग में कोरोना का मरीज मिलने के बाद बोकारो के कोविड19 हॉस्पिटल में हड़ताल

strike in bokaro covid19 dedicated hospital amid 3 new cases recorded in koderma hindpidhi and hazaribagh बोकारो : झारखंड के कोडरमा, हिंदपीढ़ी और हजारीबाग में एक-एक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बीच बोकारो के एक अस्पताल के 92 स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गये हैं. कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके बोकारो जिला में बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) को कोविड19 अस्पताल बनाया गया है. शनिवार (11 अप्रैल, 2020) को इसके 92 कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी. बीजीएच पूरे जिले में एकमात्र कोविड19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल है.

मुकेश झा

बोकारो : झारखंड के कोडरमा, हिंदपीढ़ी और हजारीबाग में एक-एक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बीच बोकारो के एक अस्पताल के 92 स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गये हैं. कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके बोकारो जिला में बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) को कोविड19 अस्पताल बनाया गया है. शनिवार (11 अप्रैल, 2020) को इसके 92 कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी. बीजीएच पूरे जिले में एकमात्र कोविड19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल है.

Also Read: Covid19 Outbreak: झारखंड के कोडरमा में 22 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव, हजारीबाग और हिंदपीढ़ी में भी एक-एक नया मरीज

कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्रिटिकल कंडीशन में इस अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. पिछले दिनों एक 75 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की इसी अस्पताल में मौत हो गयी थी. अभी भी यहां 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है. कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारेंटाइन में रहना होता है. लेकिन, बीजीएच में ऐसा नहीं हो रहा है.

प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. डॉक्टर और नर्सों को शहर के प्रतिष्ठित होटल हंस रीजेंसी में क्वारेंटाइन किया गया है, लेकिन अनुबंध पर बहाल किये गये स्वास्थ्यकर्मियों को एक स्कूल में रखा जा रहा है. इनका आरोप है कि 8 स्वास्थ्य कर्मियों को उसी स्कूल में क्वारेंटाइन किया गया, जहां कोविड19 का संक्रमित मिला था.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: कोडरमा, हिंदपीढ़ी और हजारीबाग में कोरोना के 3 नये मरीज मिलने के बाद रातू में एक की पिटाई

इसके बाद यह सभी 92 स्वास्थ्यकर्मी शनिवार से हड़ताल पर चले गये. इनकी मांग है कि इन्हें भी अस्पताल के डॉक्टर और नर्स की तरह सुविधा मिले. अच्छी क्वालिटी की मास्क, सैनिटाइजर, पीपीइ किट इन्हें भी उपलब्ध कराया जाये, ताकि इनकी सेहत को कोई खतरा न हो.

अनुबंध पर नियुक्त किये गये इन स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) ने इनसे वादा किया था इन्हें भी अस्पताल के स्थायी स्वास्थ्यकर्मियों के समान ही इस पीरियड में पेमेंट दिया जायेगा. आज तक यह सिर्फ मौखिक आश्वासन है. उन्होंने मांग की है कि प्रबंधन यही बातें लिखित तौर पर दे, ताकि बाद में वह इससे मुकर न जाये.

Also Read: 11 april 2020: Lockdown पर क्या आ सकता है फैसला? देखें अखबार में Corona को लेकर क्या है खास

उल्लेखनीय है कि झारखंड में अब तक 17 कोरोना से संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है. जिस कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है, वह बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव का रहने वाला था. रांची के बाद सबसे ज्यादा 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज बोकारो में ही मिले हैं. रांची के हिंदपीढ़ी में 8, हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 2 और कोडरमा में एक कोरोना का मरीज मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >