बोकारो: सेक्टर वन स्थित संत जेवियर्स विद्यालय प्रांगण में शनिवार को विद्यालय का 61 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास, गरिमा व सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया. प्राचार्य फादर अरूण मिंज एसजे व कोषाण्ध्यक्ष फादर थॉमस रॉडरिग्स सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की.
उन्होंने कहा कि विद्यालय ने गौरवशाली 60 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा पूर्ण करते हुए 61 वां वर्ष में प्रवेश किया. विद्यालय ने शिक्षा, संस्कार व उत्कृष्टता के क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये है. शुरूआत विद्यालय के बैंड दल की सुमधुर व अनुशासित प्रस्तुति से हुआ. फादर अरुण ने विद्यालय के 60 वर्षों के सफर का क्रमबद्ध अविस्मरणीय उल्लेख किया.
सोशल सर्विस स्कूल व प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने लयबद्ध स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्थापना दिवस पर आधारित जन्मदिवस थीम गीत प्रस्तुत किया.अतिथियों ने पौध रोपण किया.
इससे पूर्व स्कूल के पूर्ववती विद्यार्थियों के दल ने रक्तदान शिविर लगाया. धन्यवाद ज्ञापन वाईस कैप्टन अनुष्का दत्ता ने किया. मौके पर फादर मनोज, उप-प्रधानाचार्य देवाशीष गुप्ता, दीपक चौधरी, सिस्टर सुनीता, सिस्टर अनुपमा, निबंधक सोनिया सोलोमन, सहायक अर्चना कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे.
