बोकारो: संत जेवियर्स में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना लॉयोला दिवस

बोकारो के संत जेवियर्स स्कूल में संत इग्नेशियस लोयोला की पुण्य स्मृति में लॉयोला दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने उनके जीवन पर नाटिका प्रस्तुत की।

बोकारो: संत जेवियर्स स्कूल बोकारो में शुक्रवार को संत इग्नेशियस लोयोला की पुण्य स्मृति में लॉयोला दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया. प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे., कोषाध्यक्ष फादर थॉमस रोड्रिग्स, उप प्राचार्य दीपक चौधरी, देबाशीष गुप्ता, सिस्टर सुनीता व सिस्टर अनुपमा ने संत इग्नेशियस लोयोला की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर याद किया.

फादर अरूण ने कहा कि लॉयोला दिवस उनके आदर्शों, सेवाभाव, अनुशासन व नेतृत्व की प्रेरणा को समर्पित है. कार्यक्रम का शुरूआत प्रार्थना गीत से हुआ. इसके बाद मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने संत इग्नेशियस लोयोला के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायी नाटिका प्रस्तुत की. मौके पर निबंधक सोनिया सोलोमन, सहायक अर्चना कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य व विद्यार्थी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >