22-23 अगस्त को एसआईआर का अंतिम विशेष शिविर, मतदाताओं से पहुंचने की अपील

बोकारो में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 22 और 23 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन होगा। फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं या सुधार करें।

झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 22 व 23 अगस्त को फॉर्म-6 व फॉर्म-8 भरने के लिए द्वितीय व अंतिम विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से गुरुवार को अपील करते हुए कहा है कि विशेष शिविर का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने या जरूरत अनुसार नाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूर्ण करें.

फॉर्म-6 से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की सुविधा

ऐसे पात्र भारतीय नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं. अर्हता तिथि एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं. झारखंड के किसी मतदान केंद्र क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं. वे मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 व घोषणा पत्र भर सकते हैं.

फॉर्म-8 से एक ही मतदान केंद्र में नाम होगा दर्ज

यदि किसी मतदाता का वर्तमान मतदान केंद्र उसके घर से दूर स्थित है. परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं, तो परिवार के सभी सदस्यों का नाम अपने नजदीकी व एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है.

ऑनलाइन भी भर सकते हैं फॉर्म

मतदाता इसी आइनेट ऐप के माध्यम से या voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म-6 व फॉर्म-8 भर सकते हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एसआइआर की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है. कोई भी विदेशी नागरिक एसआइआर की प्रक्रिया में भाग नहीं लें. 22 व 23 अगस्त को द्वितीय व अंतिम विशेष शिविर में संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचे. मतदाता सूची में नाम जोड़ने या परिवार के सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए जरूरी प्रपत्र भरें. लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >