Bokaro News : महिला दुकानदार से चेन और नगदी की छिनतई

Bokaro News : जरीडीह में महिला दुकानदार से चेन और नगदी की छिनतई हुई.

जैनामोड़. जरीडीह थाना क्षेत्र के तेतरियाडीह में प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने राशन दुकानदार सुनीता देवी के गले से सोने की चेन और दुकान से 25 हजार रुपये छिन लिये. सूचना पर पुलिस पहुंची. महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक दुकान के समीप एक युवक से जामुन का पेड़ लेने की बात कर रहे थे. इसके बाद दुकान में आये और तेल की मांग की. इस दौरान गले से चेन झपट लिया और गल्ले से 25 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गये. पुलिस मामला दर्ज करने के बाद घटना की जांच में जुट गयी है. जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दोनों आरोपी बाइक से भागते दिख रहे हैं.

हवाई फायरिंग और अपहरण की कोशिश मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जरीडीह थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग व अपहरण के प्रयास के मामले में फरार मुख्य आरोपी मिथिलेश पांडेय उर्फ किशोर पांडेय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि 20 मई को टांड़ बालीडीह स्थित गायत्री नगर में नित्यानंद मेडिकल स्टोर के समीप तीन लोगों ने अमित कुमार पांडेय के साथ मारपीट की थी. अवैध देशी पिस्तौल से हवाई फायरिंग करते हुए उसके अपहरण का प्रयास भी किया था. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे. एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर जरीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने मुख्य आरोपी मिथिलेश पांडेय उर्फ किशोर पांडेय को गिरफ्तार किया. वह गायत्री नगर का रहने वाला है. उसके खिलाफ जरीडीह, पेटरवार व बालीडीह थानों में मारपीट, लूट, रंगदारी सहित गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो, दशरथ कुमार दास, जितेंद्र कुमार यादव, आनंद ठाकुर, रामेश्वर महतो शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >