Bokaro News : बोकारो थर्मल : ट्रांसफॉर्मर से केबल चोरी

Bokaro News : कई कॉलोनियां अंधेरे में डूबीं, लोग परेशान

Bokaro News : प्रतिनिधि, बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल अंतर्गत हॉस्पिटल मोड़ स्थित डीवीसी के ट्रांसफॉर्मर से सोमवार की देर रात लगभग साढ़े बारह बजे चोरों ने तीन फेज का कॉपर केबल काट कर चोरी कर ली. इससे पुराना जीएमटी, एचएमटी, लेबर क्वार्टर और आसपास के रिहायशी इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी. भीषण गर्मी के बीच पूरी रात कामगारों और स्थानीय लोगों को बिना बिजली के भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले बिजली की पावर लाइन को सीधे तौर पर ट्रिप करने का प्रयास किया, जिसमें विफलता मिलने के बाद उन्होंने चालाकी से पावर सप्लाई का ब्रेकर गिरा दिया. लाइन ट्रिप होते ही चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से जुड़े तीनों फेज के लगभग चार मीटर कॉपर केबल काट ले गये. मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही जब डीवीसी के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी फाल्ट खोजने पहुंचे, तो देखा कि ट्रांसफॉर्मर से कॉपर केबल गायब है. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीवीसी के जीएम (विद्युत) राजेश विश्वास, डीजीएम (विद्युत) सुरजीत सिंह, वरीय प्रबंधक संदीप भगत, भू–संपदाधिकारी सुरजीत सरकार, प्रबंधक गुंजन कुमार, अर्घा बसु आदि ने मौके पर पहुंच कर जांच की. वहीं, पुलिस की ओर से सअनि पंकज कुमार भारद्वाज और जनप्रतिनिधियों में सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह व श्रवण सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. मामले की आधिकारिक शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करा दी गई है. फिलहाल विभाग ने केबल मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >