Bokaro News : सेवा भारती चास नगर ने किया कन्या पूजन

Bokaro News : नवरात्र के अवसर पर चास धर्मशाला मोड़ स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण पर कन्या पूजन किया गया.

Bokaro News : नवरात्र के अवसर पर सेवा भारती चास नगर एवं बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चास धर्मशाला मोड़ स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण पर कन्या पूजन किया गया. साथ ही अग्रसेन महाराज की जयंती भी धूमधाम से मनायी गयी. 85 कन्याओं का चरण प्रक्षालन के साथ शृंगार कर उनकी पूजा और आरती की गयी. कन्याओं को माता दक्षिणा, उपहार, पाठ्य सामग्री, फल आदि देकर विदा किया गया. मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्याम सुंदर जैन ने कहा कि यह सामूहिक कार्यक्रम को पिछले 12 वर्षों से सेवा भारती चास नगर परंपरा अनुसार करती आ रही है, जिसमें समाज के हर वर्ग के भक्त कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवा प्रदान करते हैं. कहा कि हमें कन्या पूजन करने के साथ-साथ कन्याओं को शिक्षित करने की भी जरूरत है. मौके पर बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से मुकेश अग्रवाल की बेटी गौरी अग्रवाल को आदर्श विद्या मंदिर में एडमिशन के लिए मारवाड़ी सम्मेलन की तरफ से उपहार स्वरूप चेक दिया गया. कन्या पूजन में मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा उड़ान शाखा, श्री श्याम दीवानें, रानी सती भक्त मंडल, श्याम सेवा संस्थान के सदस्यों ने सहयोग किया. मौके पर मुख्य रूप से सेवा भारती के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र कुमार, बोकारो महानगर के अध्यक्ष शशि करात, जयनंदन तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुरेश बंसल, वरीय उपाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, किशन रिटोलिया, सुभाष केजरीवाल, अशोक जगनानी, विकास अग्रवाल, अनूप अग्रवालस राजेंद्र जालान, सुरेश अग्रवाल, गंगा भालोटिया, संतोष केडिया, देविका अग्रवाल,अम्बिका हेमका, इंदु अग्रवाल, निधि हेमका, महेश सिंह, ओम प्रकाश, नारायण कपूर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >