चास कॉलेज के सभागार में मंगलवार को मेंटल हेल्थ पॉलिसी विषय पर संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ पीसी ठाकुर और संचालन प्रो रामप्रवेश ने किया. प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए मानसिक संतुलन बनाये रखना बेहद जरूरी है. मानसिक स्वास्थ्य जीवन की सफलता का महत्वपूर्ण है. विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन, नशा मुक्ति तथा सकारात्मक सामाजिक व्यवहार जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी. कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है, जिससे बचने के लिए संतुलित जीवनशैली आवश्यक है. मौके प्रोफेसर पूनम कुजूर, प्रो जयवती, प्रो अनुरंजना मिज, डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रो चंदन महतो, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ नाज खानम, प्रो राजन राम, प्रो नीतू कुमारी, प्रो मोनिका प्रसाद, प्रो प्रीति प्रिया, प्रो अनन्या, डॉ विवेक गुप्ता, डॉ संतोष कच्छप, प्रो मनोज कुमार, प्रो प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे.
Bokaro news : चास कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी

Bokaro news : चास कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी
Copied link
Bokaro news : चास कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ.