Coronavirus Update : झारखंड और बंगाल के डीवीसी के सभी स्कूल एवं शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद, फुटबॉल टूर्नामेंट रद्द

schools and educational institutions of dvc in jharkhand and bengal closed till 31st march due to coronavirus. बोकारो थर्मल : दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) के झारखंड और पश्चिम बंगाल के सभी स्कूल एवं शिक्षण संस्थान 16 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगे. इडी एचआर एके वर्मा ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह फैसला किया गया है. इस संबंध में सोमवार (16 मार्च, 2020) को आदेश जारी कर दिया गया है.

बोकारो थर्मल : दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) के झारखंड और पश्चिम बंगाल के सभी स्कूल एवं शिक्षण संस्थान 16 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगे. इडी एचआर एके वर्मा ने कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह फैसला किया गया है. इस संबंध में सोमवार (16 मार्च, 2020) को आदेश जारी कर दिया गया है.

इधर, बोकारो थर्मल में 20 मार्च से आयोजित होने वाले ऑल डीवीसी फुटबॉल टूर्नामेंट को भी कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया है. प्रतियोगिता को स्थगित करते हुए डीवीसी के इडी एचआर एके शर्मा ने पत्रांक 249 के तहत आदेश निर्गत किया है. आदेश में कहा गया है कि डीवीसी के सभी प्रोजेक्टों में 31 मार्च तक सभी प्रकार के खेल आयोजनों, सामूहिक फेयरवेल, सेमिनार, प्रशिक्षण पर रोक लगा दी गयी है.

बोकारो थर्मल में आयोजित ऑल डीवीसी फुटबॉल टूर्नामेंट के स्थगित हो जाने से स्थानीय पावर प्लांट के फुटबॉल खिलाड़ियों में मायूसी है. सभी खिलाड़ी पिछले एक माह से प्रतियोगिता को लेकर प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे थे.

बीआइटी देवघर के सभी कार्यक्रम रद्द

उधर, COVID19 के खतरे को देखते हुए बीआइटी देवघर ने 17 मार्च से अपने शैक्षणिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों को 31 मार्च, 2020 तक स्थगित कर दिया है. विद्यार्थियों को सलाह दी गयी है कि वे यथाशीघ्र अपने घर चले जायें तथा स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. सभी विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से कहा गया है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट के जरिये वे आगे की जानकारी ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >