सावन महोत्सव में महिलाओं का दिखा जलवा, सुप्रिया, मंजू और अहिल्या के सिर सजा ऋतु रानी का ताज

पेटरवार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ऋतु रानी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सुप्रिया, मंजू और अहिल्या को ऋतु रानी का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

पेटरवार: पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पेटरवार में बुधवार को मातृ भारती एवं बालिका विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण महोत्सव के तहत ऋतु रानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम में पंच परिवर्तन के तहत स्वदेशी जागरण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतिभागियों का मूल्यांकन वेश-भूषा, विषय-वस्तु और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया.

प्रतियोगिता में सुप्रिया गुप्ता, मंजू देवी और अहिल्या देवी को ऋतु रानी का ताज प्रदान किया गया. इसके अलावा भजन-कीर्तन, नृत्य, आरती थाल सज्जा और मेहंदी लगाओ जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं. विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति, पेटरवार पंचायत की पंसस रश्मि कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रविकांत सिंगला, सचिव कुमार संजय सिन्हा और प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय समेत अन्य ने श्रावण महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

मौके पर नेहा साव, सोनी कुमारी, संगीता सिन्हा, शालिनी सिंगला समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं और बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित थीं. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा.

12, 13 | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >