Bokaro News : सरना धर्म महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

Bokaro News : अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रेस है.

महुआटांड़, कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित 25वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन (राजकीय महोत्सव) की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रेस है. मंगलवार की शाम को बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने पार्किंग स्थलों, दोरबार चट्टानी परिसर आदि का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उनके साथ गोमिया सीओ आफताब आलम, ललपनिया थाना प्रभारी शशि शेखर के अलावा समिति के अध्यक्ष बबूली सोरेन, उप सचिव मिथिलेश किस्कू, कोषाध्यक्ष सतीशचंद्र मुर्मू, फूलचंद हेंब्रम आदि थे.

टीवीएनएल एमडी ने भी लिया जायजा

टीवीएनएल के एमडी अनिल कुमार शर्मा ने भी महासम्मेलन को लेकर प्रबंधन की ओर से की जा रही तैयारी की समीक्षा की. असैनिक विभाग को दिशा निर्देश भी दिया. श्री शर्मा कोदवाटांड़ स्थित दामोदर नदी के तट सहित कई छठ घाट भी गये और छठ पर्व को लेकर प्रबंधन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >