स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना चिकित्सक व कर्मियों का दायित्व : डॉ अन्नपूर्णा

स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, अस्पताल से निकलने वाले जैव कचरे के निस्तारण की ली जानकारी, इमरजेंसी, आइसीयू, एसएनसीयू, लेबर रूम सहित ओपीडी की हुई जांच

बोकारो. कैंप दो स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की राज्य पदाधिकारी डॉ अन्नपूर्णा सहित तीन सदस्यीय टीम ने किया. निरीक्षण के बाद टीम लीडर डॉ अन्नपूर्णा ने सदर अस्पताल के डीएस डॉ अरविंद कुमार से कार्यालय कक्ष में बैठक की. कहा कि अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अस्पताल की ओर से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाना चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों का दायित्व है. इसका पालन ईमानदारी से करें. ओपीडी आनेवाले व इलाज के लिए दाखिल मरीजों से चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी तालमेल बनाये रखें. डॉ अन्नपूर्णा ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी बेहतर कार्य कर रहे हैं बावजूद मॉनीटरिंग करने की जरूरत है, ताकि सुविधाओं में इजाफा हो सके. इस दौरान डॉ अन्नपूर्णा ने अस्पताल से निकल रहे जैविक कचरा के निस्तारण को लेकर कई तरह की जानकारी डीएस से ली. इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल के इमरजेंसी ओपीडी, सामान्य ओपीडी, आइसीयू, एसएनसीयू, लेबर रूम, मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर, पैथोलॉजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर कक्ष, इसीजी कक्ष, किचन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, मरीज निबंधन कक्ष सहित अन्य विभाग का निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >