बोकारो थर्मल, पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण कोनार नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हुए सीसीएल के लोहा पुल का मरम्मत कार्य प्रबंधन ने शुरू कराया. शनिवार को कथारा एरिया के जीएम संजय कुमार, स्वांग-गोविंदपुर प्रोजेक्ट के पीओ एके तिवारी, मैनेजर अंजनी कुमार के नेतृत्व में कामगारों व अधिकारियों की टीम पहुंची. लोहा पुल के उस पार के किनारे के बह चुके हिस्से को ओबी भर कर लेवलिंग का काम शुरू किया गया. टूटी हुई रेलिंग की वेल्डिंग की गयी.
नौ करोड़ रुपये से पीसीसी सड़क बनेग
ीदामोदर बचाओ आंदोलन के जिला सह संयोजक श्रवण सिंह की मांग पर पीओ ने आश्वस्त किया कि छठ पर्व के पहले पुल को दुरुस्त कर दिया जायेगा. रविवार से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग भी शुरू हो जायेगी. पीओ ने बताया कि एक-डेढ़ साल के बाद पिपराडीह के चालू हो जाने पर वर्तमान लोहा पुल के मार्ग को कोल ट्रांसपोर्टिंग के लिए बंद कर सिर्फ गांव वालों के आवागमन के लिए रहने दिया जायेगा. जीएम ने कहा कि सीसीएल स्वांग-गोविंदपुर अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट के समीप से छिल्का पुल तक नौ करोड़ रुपये से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जायेगा. संवेदक को कार्य आवंटित भी कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
