स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर सोमवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए. सेक्टर 9 भगत सिंह चौक प्रतिमा स्थल पर ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि इन शहीदों ने देश के लिए खुद को न्यौच्छावर कर दिया था. भारत की आजादी के इतिहास में 23 मार्च का दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि त्याग, शौर्य व वैचारिक क्रांति का प्रतीक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता आरआर दास ने की. मौके पर एटक के रामाश्रय प्रसाद सिंह, प्राण सिंह, सीटू के जेएन सिंह, देवदीप सिंह दीवाकर, एआइसीयूटीसी की गीता कुमारी, कुमार सतेंद्र आदि मौजूद थे.
झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन व झारखंड क्रांतिकारी महिला समिति की ओर से सेक्टर नौ स्थित यूनियन कार्यालय में भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. यूनियन महामंत्री डीसी गोहांई ने कहा कि भगत सिंह के आदर्श, सिद्धांत व विचारधारा आज भी प्रासंगिक है. समिति की अध्यक्षासरिता कुमारी, उपाध्यक्ष सुतापा सारंगी, फोलोरा लकड़ा, सचिव प्रतिभा देवी व कोषाध्यक्ष सीमा हंसदा आदि ने भी अपने विचार रखे. मौके पर वीर बहादुर प्रसाद, नंद कुमार, राजन महतो, लखन चौधरी, राकेश रंजन, सालखन मुर्मू, मनोज गोराई, रश्मि सोरेन थे. भाकपा पेटरवार अंचल कमेटी की ओर से बुंडू पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम किया गया. लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. भाकपा नेता पंचानन महतो, दिवाकर महतो, घनेनाथ चौधरी, काजू बंसल, राधेश्याम राम, अजित कुमार महतो, चुंबन महतो, मदन लाल महतो आदि ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. इसके पूर्व बुंडू पंचायत भवन से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली. तलगड़िया. ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, चंदनकियारी इकाई द्वारा बाटबिनोर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. लोगों ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता संग्राम को नयी दिशा दी थी. शहीदों के विचारों को आत्मसात कर उनके सपनों का भारत निर्माण करना हम सभी की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो व संचालन सचिव राजू रजवार ने किया. मौके पर डॉ खोकन गोराई, कमल प्रसाद महतो, भरत राय, भजन सरकार, खगेन हांसदा, काली पद हांसदा, संजय कालीन्दी, गौतम महतो आदि थे.Bokaro News : याद किये गये भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु
Bokaro News : स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए.

Bokaro News : याद किये गये भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु