Bokaro News : कैरम टूर्नामेंट में रवि सिंह बने विजेता

Bokaro News : पेटरवार के बुण्डू में आयोजित कैरम टूर्नामेंट का मेगा फाइनल हुआ.

पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुण्डू पंचायत भवन प्रांगण में रविवार की देर शाम को सांसद खेल महोत्सव और बुण्डू पंचायत कैरम कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैरम टूर्नामेंट का मेगा फाइनल और समापन समारोह हुआ. एक जनवरी से यह टूर्नामेंट शुरू हुआ था. समापन समारोह में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो थे. अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतिभा निखारने का मंच मिलता है. टूर्नामेंट के सीनियर ग्रुप के फाइनल में रवि सिंह ने चक्रपाल महतो को मात देकर खिताब अपने नाम कर किया. सीनियर ग्रुप के सेमीफाइनलिस्ट में संदीप प्रसाद व राजा सहाय और जूनियर ग्रुप में सेमीफाइनलिस्ट मनीष प्रभाकर व राहुल कुमार रहे. इन सभी को सम्मानित किया गया. बेस्ट डिसिप्लिन का पुरस्कार प्रभाकर कुमार और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मनीष प्रभाकर को मिला. टूर्नामेंट के आयोजन मुमताज अंसारी, सुधीर कुमार सिन्हा, रवि जायसवाल, ब्रजेश मिश्रा, अनिल स्वर्णकार, पंकज सिन्हा, ओमप्रकाश सहगल, श्याम सुंदर मंडल, दिनेश प्रसाद गुप्ता, रितेश कुमार सिन्हा, सिंटू सिंह, अनुपम सहाय आदि का योगदान रहा.

पूर्व चैंपियनों काे किया गया सम्मानित

कमेटी की ओर से क्षेत्र के पूर्व कैरम चैंपियनों के लिए विशेष सम्मान समारोह रखा गया. इसमें बबली जैन, संदीप प्रसाद, दलजीत सिंह चावला, राजा सहाय, संजय कुमार तांती और भोलू जैन को ट्रॉफी देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट के अंपायर मो एहसान, प्रदीप प्रसाद, त्रिलोकी स्वर्णकार और उमाशंकर प्रसाद को भी अतिथियों ने सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >