Bokaro News : पेयजल समस्या को लेकर आंदोलन पर उतरे लोग

Bokaro News : पेयजल समस्या को लेकर लोगों ने सीसीएल कथारा वाशरी पीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.

पेयजल समस्या को लेकर बांध कॉलोनी और आसपास के गांवों के लोगों ने शुक्रवार को सीसीएल कथारा वाशरी पीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इससे पहले जुलूस निकाला और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. महिलाओं ने कहा कि हमलोग कई महीनों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. कथारा वाटर फिल्टर प्लांट से जलापूर्ति के लिए कॉलोनी तक पाइप लाइन बिछाया गया है. लेकिन बीच में अवैध कनेक्शनों के कारण आवासों तक पानी पहुंचता ही नहीं है. लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ता है.

वाशरी का चक्का जाम करने की चेतावनी

लोगों ने कहा कि कथारा माइंस निकट रहने के कारण कॉलोनी के आसपास चापाकल और कुएं सूख चुके हैं. समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रबंधन को अवगत कराया गया, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया. प्रबंधन द्वारा जल्द समस्या दूर नहीं की गयी तो वाशरी का चक्का जाम किया जायेगा. प्रदर्शन के बाद परियोजना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया और इसकी प्रतिलिपि बेरमो एसडीओ, क्षेत्र के जीएम और कथारा ओपी प्रभारी प्रेषित की गयी. मौके पर झूपरी देवी, गौरी देवी, पूर्व पंसस गोपाल यादव, हेमू यादव, वीरेंद्र यादव, संजय सिंह, रंजय सिंह, मुरारी प्रसाद, राम विलास रजवार, रॉकी सिंह, महेश सिंह, दशरथ यादव, कुलेश्वर यादव, ईश्वर कुमार, अजय यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >