Bokaro News : सरकारी जमीन पर कब्जा के खिलाफ धरना

Bokaro News : बोकारो विकास फोरम की ओर से डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया.

बोकारो विकास फोरम की ओर से शनिवार को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया. अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल सिंह ने की. उन्होंने कहा कि जिले में माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किये जाने की लगातार शिकायतें आ रही हैं. इसके लिए हजारों हरे-भरे पेड़ों की कटाई की गयी है. दोषियों पर कार्रवाई की जाये.

उपायुक्त कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

श्री सिंह ने कहा कि जिले में फर्जी वोटर कार्ड, आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाये जाने की भी चर्चा आम है. इसकी जांच जरूरी है. विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार व सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर भी आम जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है. हाल ही में बोकारो की एक मासूम बच्ची की उपचार के अभाव में हुई मौत ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. बाद में फोरम ने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. धरनास्थल में धनंजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौबे, राजीव दुबे, हिंग्ली देवी, जवा देवी, कांति देवी, बालिका देवी, पूर्णिमा देवी, शिखा देवी, मामनी देवी, गंगा देवी, रीता देवी, संजू देवी, दिव्या कुमारी, भारती देवी, नेवी बावरीन, लता देवी, शिवानी देवी, नमिता देवी, मीना देवी, सोनी देवी, कल्पना देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >