Bokaro News : बोकारो की लापता चार युवतियों और महिलाओं तक पहुंची पुलिस

Bokaro News : बोकारो से एक माह में लापता चार युवतियों और महिलाओं तक पुलिस पहुंच गयी है.

हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर नौ से पिछले एक माह से लापता चार युवतियों और महिलाओं का पता इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम की टीम ने लगा लिया है. पुलिस ने सभी के परिजनों से संपर्क कर प्राथमिकी दर्ज कराने का आग्रह किया गया. लेकिन कोई

परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं. ऐसे में पुलिस के समक्ष युवतियों और महिलाओं को बरामद करने में तकनीकी परेशानी खड़ी हो गयी है.

एक टीम गयी उत्तर प्रदेश, दूसरी पूणे

एसपी हरविंदर सिंह ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर तकनीकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है. डीएसपी ने एक टीम को उत्तर प्रदेश और दूसरी टीम को पूणे भेजा है, युवतियों और महिलाओं को समझा कर वापस बोकारो लाया जा सके. जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय शादीशुदा युवती कुछ दिन पहले गायब हुई थी. वह फिलहाल उत्तर प्रदेश में एक युवक के साथ शादी कर के रह रही है. पुलिस से युवती ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है. दूसरी युवती सेक्टर नौ की बहू है. एक माह पहले ही उसकी शादी सेक्टर नौ में हुई थी. कुछ दिन बाद ससुराल से फरार हो गयी. पुलिस को पता चला कि वह अपने पुराने प्रेमी के पास चली गयी है और लौटने को राजी नहीं है. एक और युवती घर से भाग कर महाराष्ट्र के पूणे में नौकरी कर रही है. घर आने को राजी नहीं है. एक युवती ने भी अपनी मर्जी से पूणे में शादी कर ली है और वापस नहीं लौटना चाहती है. चारों मामलों में अभिभावकों ने गुमशुदगी का आवेदन दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >