बोकारो में विशेष अभियान, 10 थाना-ओपी क्षेत्रों से 13 वारंटी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत 10 थाना और ओपी क्षेत्रों से कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर बोकारो पुलिस ने शनिवार रात जिलेभर में समकालीन विशेष अभियान चलाया. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर गठित विभिन्न पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान 10 थाना और ओपी क्षेत्रों से कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध लंबित वारंट के निष्पादन की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

चास थाना क्षेत्र से तीन वारंटी गिरफ्तार

विशेष अभियान में चास थाना क्षेत्र से सबसे अधिक तीन वारंटियों की गिरफ्तारी हुई. वहीं कथारा ओपी क्षेत्र से दो वारंटियों को पकड़ा गया. इसके अलावा बालीडीह, पेटरवार, चास मुफस्सिल, जरीडीह, चंदनकियारी, नावाडीह, बालीडीह ओपी और सियालजोरी थाना क्षेत्र से एक-एक वारंटी गिरफ्तार किया गया.

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी पर जोर

पुलिस के अनुसार विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ लंबित मामलों के निष्पादन और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना है. अभियान के दौरान अलग-अलग थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने वारंटियों की तलाश में कार्रवाई की.

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और लंबित कांडों के निष्पादन के लिए जिले में इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे. पुलिस का लक्ष्य लंबित वारंटों का निष्पादन कर कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >