रांची में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा ने झारखंड बंदा एलान किया है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पेटरवार प्रखंड की ओर से मंगलवार को छत्रु राम महतो चौक पेटरवार में एन एच 23 बोकारो-रामगढ़ मार्ग को जाम कर दिया गया.
यह चक्का जाम मंगलवार के सुबह 8:30 से 11:00 तक रहा. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. सभी भाजपा कार्यकर्ता ने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए सड़क जाम किया. इस बंदी में एम्बुलेंस, एयरपोर्ट, सब्जी वाहनों और इमरजेंसी वाहनों को नहीं रोका गया.
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी कार्य समिति सदस्य लक्ष्मण नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, रवि शंकर जायसवाल, शांतिलाल जैन, लाल मोहन नायक, पंकज कुमार सिन्हा, राजेंद्र महतो, अमर ज्योति बनर्जी, रोशन खन्ना, शशि स्वर्णकार, प्रकाश रवानी, शंकर सोनी, धीरज प्रसाद, ज्योति लाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
