Bokaro News : 95 वर्षीया वृद्धा की नौ साल से रुकी है पेंशन

Bokaro News : भाकपा नेता ने बीडीओ को पत्र देकर की हस्तक्षेप की मांग

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के ग्राम आइयर निवासी 95 वर्षीया सूरजमुनि देवी, पति स्व. बाबूराम मांझी (सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक) का पेंशन भारतीय स्टेट बैंक गोमिया शाखा द्वारा पिछले नौ वर्षों से रोके जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में भाकपा व एटक नेता इफ्तेखार महमूद ने बीडीओ को पत्र भेजकर बताया कि सूरजमुनि देवी को 38 वर्षों तक एसबीआइ गोमिया शाखा से पेंशन का भुगतान होता रहा. वर्ष 2016 में भी लाभुक ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया था. इसके बावजूद बैंक प्रबंधक लाइफ सर्टिफिकेट के अभाव का हवाला देकर भुगतान रोक रखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि एसबीआइ गोमिया शाखा में ग्राहकों के कागज, बैंक ड्राफ्ट, चेक गुम होने की घटना होना आम बात है. कहा कि जिला कोषागार पदाधिकारी बोकारो ने 24 फरवरी 2026 को बैंक प्रबंधक को पत्र भेज कर झारखंड कोषागार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी थी. कोषागार पदाधिकारी के अनुसार ट्रेजरी ऑर्डर की दूसरी प्रति बैंक को ही निर्गत की जाती है. लिखित जानकारी के बावजूद बैंक प्रबंधक अनपढ़ व अनभिज्ञ वृद्धा से बार-बार ट्रेजरी ऑर्डर की मांग कर रही हैं. उन्होंने बीडीओ से हस्तक्षेप कर तुरंत पेंशन बहाल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >