पटना से बड़ी बहन के यहां बोकारो पहुंची युवती ने लगा ली फांसी

बोकारो के सेक्टर पांच में पटना से आई 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका मूल रूप से बिहार के शेखपुरा की रहने वाली थी।

संवाददाता, बोकारो

सेक्टर छह थाना क्षेत्र के सेक्टर पांच स्थित सेंटर मार्केट के एक प्लॉट स्थित आवास में 21 वर्षीया युवती शिवानी ने फांसी लगा कर जान दे दी. घटना गुरुवार को दोपहर में घटी है. युवती दो दिन पहले पटना से बोकारो सेक्टर पांच स्थित किराये के मकान में रहनेवाली बड़ी बहन के यहां आयी थी. बड़ी बहन की सूचना पर सेक्टर छह थाना घटनास्थल पर पहुंची. शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बच्चे को स्कूल लेकर लौटी बड़ी बहन तो दरवाजा बंद पाया

जानकारी के अनुसार युवती पटना से दो दिन पहले अपनी बड़ी बहन के पास बोकारो सेक्टर पांच आयी थी. गुरुवार को बड़ी बहन सेक्टर पांच स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़नेवाले अपने बच्चे को लाने गयी थी. जब वह बच्चे को लेकर वापस लौटी तो आवास का दरवाजा बंद पाया. खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुलने की जानकारी सेक्टर छह थाना इंस्पेक्टर संगीता कुमारी को दी गयी. पुलिस टीम पहुंची. दरवाजा तोड़ने के बाद युवती को पंखे के सहारे फंदे से लटकता पाया. युवती के पिता मणिपुर में अर्द्धसैनिक बल में कार्यरत हैं, जबकि बड़े जीजा सुमन कुमार निमियाघाट में थाना प्रभारी हैं. फिलहाल श्री कुमार एक केस की जांच के सिलसिले में बिहार गये हैं. मृतक युवती मूल रूप से बिहार के शेखपुरा की रहनेवाली थी. घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Priya Gupta

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >